लुकास डी ग्रासी ने रविवार को 2025-26 शंघाई ई-प्रिक्स डबल-हेडर की दूसरी रेस में शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ लुकास ने 'फॉर्मूला ई' में चार साल से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म किया। वहीं, प्रतिद्वंद्वी मिच इवांस के रेस शुरू न कर पाने के कारण पास्कल वेहरलीन चैंपियनशिप में सबसे आगे हो गए।
डी ग्रासी ग्रिड पर 19वें स्थान से आगे बढ़े और साल 2022 में लंदन के बाद अपनी पहली 'फॉर्मूला ई' जीत दर्ज की। साथ ही, 2024 में एबीटी कपरा टीम का लाइसेंस लेने के बाद से लोला यामाहा के लिए यह पहली जीत थी।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई इंटरनेशनल सर्किट पर दिनभर बारिश होती रही, लेकिन रेस शुरू होने से ठीक पहले बारिश कम हो गई। इससे डी ग्रासी और दूसरे स्थान पर रहे जीन-एरिक वर्गेन ने ड्राई सेटअप (सूखी ट्रैक के लिए गाड़ी की सेटिंग) का जोखिम उठाया, जबकि उनके कई प्रतिद्वंद्वियों ने वेट कॉन्फिगरेशन (गीली ट्रैक के लिए सेटिंग) को चुना।