गुलवीर सिंह ने न्यूयॉर्क में नेशनल हाफ-मैराथन रिकॉर्ड तोड़ा (Image Source: IANS)
भारत के स्टार डिस्टेंस रनर गुलवीर सिंह ने रविवार को न्यूयॉर्क में हुई एक प्रतियोगिता में पुरुषों की नेशनल हाफ-मैराथन (21 किलोमीटर) का रिकॉर्ड बेहतर किया है।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय आर्मी रनर ने न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में 59:42 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। पिछला नेशनल रिकॉर्ड 1:00:30 का था, जिसे स्टीपलचेज स्पेशलिस्ट अविनाश साबले ने 2020 में दिल्ली हाफ मैराथन में बनाया था।
न्यूयॉर्क में आयोजित इस प्रतियोगिता में साउथ अफ्रीका के एड्रियन वाइल्डशट 59:30 के समय के साथ पहले स्थान पर रहे, जबकि मोरक्को में जन्मे अमेरिकी लॉन्ग-डिस्टेंस रनर ज़ुहैर तलबी ने 59:41 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।