हरियाणा: सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सीएम सैनी ने मनीषा भानवाला को सम्मानित किया (हरियाणा: सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, सीएम सैनी ने मनीषा भानवाला को सम्मानित किया)
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम ने मंगलवार को सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान मनीषा भानवाला को सम्मानित किया।
हरियाणा स्थित जींद जिले के सिवाहा गांव की रहने वाली मनीषा ने 30 अक्टूबर को इतिहास रच दिया, जो सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
25 वर्षीय पहलवान मनीषा ने कजाकिस्तान के अस्ताना में हुए एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में अमेरिका की एबिगेल एलिजाबेथ नेट को 8-6 से हराकर 59 किलोग्राम भार वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 0-6 से पिछड़ने के बाद मनीषा ने शानदार वापसी की और ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके साथ ही, कुश्ती में महिला वर्ल्ड चैंपियन के लिए भारत का लंबा इंतजार खत्म हो गया।