हाइलो ओपन: जोनाथन क्रिस्टी को मात देकर लक्ष्य सेन ने जीता मेंस सिंगल्स का खिताब (हाइलो ओपन: जोनाथन क्रिस्टी को मात देकर लक्ष्य सेन ने जीता मेंस सिंगल्स का खिताब)
हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 में शिकस्त देकर मेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक यादगार दोहरी जीत पूरी की।
लक्ष्य सेन इस साल की शुरुआत में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उपविजेता रहे थे। लक्ष्य से पहले भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया था।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चैंपियन लक्ष्य सेन, क्रिस्टी के खिलाफ अपने पिछले चार मुकाबलों में से तीन हार चुके थे। हालांकि, उन्हें पूरा भरोसा था कि वे इस इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हरा सकते हैं, जिसे उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी हराया था।