फॉर्मूला-1 के अध्यक्ष और सीईओ स्टेफानो डोमेनिकाली ने किमी एंटोनेली की ऐतिहासिक जीत की तारीफ की है। मर्सिडीज के इस ड्राइवर ने रविवार को मेक्सिको सिटी ग्रां प्री में तीसरे स्थान पर रहकर ड्राइवर्स चैंपियनशिप 2026 अपने नाम की।
20 वर्षीय एंटोनेली ने मेक्सिको सिटी के प्रतिष्ठित 'ऑटोड्रोमो हर्मनोस रोड्रिगेज' सर्किट पर यह खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ वह मोटरस्पोर्ट्स इतिहास के सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बन गए। साथ ही, इटली का अपने देश के किसी विश्व चैंपियन बनने का 73 साल पुराना इंतजार भी खत्म किया।
डोमेनिकाली ने एक बयान में कहा, "आज किमी एंटोनेली ने इतिहास रच दिया है। सबसे कम उम्र का फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन बनना एक असाधारण उपलब्धि है, जो उनकी बेहतरीन प्रतिभा, साहस और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि 1953 में अल्बर्टो एस्कारि के बाद किमी इटली के पहले फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन बने हैं। हमारे देश ने 73 वर्षों तक इस पल का इंतजार किया है, और आज पूरा देश जश्न मनाएगा क्योंकि उनका अपना एक खिलाड़ी इस खेल के शिखर पर पहुंच गया है।"