डब्ल्यूपीजीटी के 9वें लेग में हिताशी बक्शी की वापसी, वाणी-रिधिमा से होगी टक्कर (Image Source: IANS)
घरेलू महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के लेग-9 में हिताशी बख्शी क्लोवर ग्रीन्स में वापसी कर रही हैं। उनका लक्ष्य अपनी उस शानदार फॉर्म को फिर से हासिल करना है, जिसने उन्हें भारतीय महिला गोल्फ जगत की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल किया था।
लेडीज यूरोपियन टूर पर मुश्किलों का सामना कर रहीं हिताशी ने अपने घरेलू टूर पर लौटने का फैसला किया है, जहां वह वाणी कपूर, रिधिमा दिलावरी और अमनदीप ड्राल से मुकाबला करेंगी। उन्हें युवा और नए खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका भी मिलेगा, जिनमें अन्विता नरेंद्र, मन्नत बरार, रिया, लावण्या जाडोन और एमेच्योर महरीन भाटिया शामिल हैं।
इस सीजन में घरेलू टूर पर हिताशी की यह पहली शुरुआत है, क्योंकि वह लेडीज यूरोपियन टूर पर खेल रही थीं।