रघु प्रसाद आर.वी. को एफआईएच ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना है। हॉकी इंडिया ने रघु प्रसाद को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
रघु प्रसाद को बधाई देते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "यह पुरस्कार भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण है। रघु ने निरंतरता, दबाव में धैर्य और खेल की गहरी समझ दिखाई है। उनकी उपलब्धि वर्षों के लंबे समर्पण का परिणाम है। हम उनकी सफलता और भविष्य के अधिकारियों के लिए उनके द्वारा स्थापित उदाहरण की सराहना करते हैं।"
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, "रघु को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंपायर का सम्मान मिला है। इसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने घरेलू और विश्व मंच पर अपनी क्षमता का परिचय दिया है। अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग में भारत की उपस्थिति को उन्होंने मजबूत किया है। हम उनकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं।"