हांगकांग टेनिस ओपन के पहले दौर में बुधवार को मिका स्टोयसाव्लजेविक ने सोफिया केनिन को शिकस्त देकर अपने करियर की पहली डब्ल्यूटीए मेन-ड्रॉ जीत हासिल की। यूएस ओपन जूनियर 2025 की चैंपियन मिका ने अपने छठे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की।
17 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी ने दूसरे सेट में 3-0 की बढ़त गंवाने के बाद शानदार वापसी की और फिर एक कड़े निर्णायक सेट में अमेरिकी खिलाड़ी को 6-3, 4-6, 6-4 से हरा दिया। यह इस साल स्टोयसाव्लजेविक की दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले मिका ने अप्रैल में उन्होंने बिली जीन किंग कप क्वालीफाइंग के दौरान तत्कालीन वर्ल्ड नंबर 56 तालिया गिब्सन को चौंकाया था।
स्टोयसाव्लजेविक डब्ल्यूटीए 250 इवेंट के क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में हार गई थीं, लेकिन कनाडा की लेयला फर्नांडीज के मेन-ड्रॉ से नाम वापस लेने के बाद उन्हें आखिरी मौके पर टूर्नामेंट में शामिल होने का मौका मिल गया।