भारत के शीर्ष रैंक एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने पॉज्नान चैलेंजर में अपने शुरुआती राउंड के मैच के दौरान एक विवादित अंपायरिंग कॉल के बाद टेनिस में रेफरी के स्तर की स्टैंडर्ड की आलोचना की है।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर नागल ने लिखा, "मैं एक पॉइंट पर खेल रहा था, जहां मैं गेंद की ओर दौड़ा, जो साफ तौर पर आउट थी। मैच में एक लाइन्समैन और एक चेयर अंपायर रेफरी थे। उन दोनों में से किसी ने भी कॉल नहीं किया। इसलिए मैंने तुरंत अपना हाथ उठाया, लेकिन अंपायर का कहना है कि उन्होंने इसे नहीं देखा, जो हो सकता है, लेकिन फिर उन्होंने नीचे आकर मार्क को चेक करने से भी मना कर दिया।"
28 साल के भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि एटीपी नियमों के तहत, "एक खिलाड़ी को गेंद के बाउंस होने के बाद एक बार स्ट्राइक करने और फिर भी कॉल को चुनौती करने की इजाजत है, बशर्ते इससे खेल पर कोई असर न पड़े। नागल ने कहा कि उनकी अपील इन दिशा-निर्देशों के अंतर्गत है।"