लुईस हैमिल्टन मेक्सिको ग्रां प्री में फेरारी के लिए अपनी पहली पोल पोजीशन हासिल करने के बाद बेहद खुश नजर आए। सात बार के विश्व चैंपियन ने पोल पोजीशन के लिए अपने लंबे इंतजार को खत्म किया। इससे पहले, उन्होंने 2023 हंगेरियन ग्रां प्री में क्वालीफाइंग टाइमशीट में टॉप किया था।
41 वर्षीय हैमिल्टन ने अपने पूर्व साथी और मर्सिडीज ड्राइवर जॉर्ज रसेल को पीछे छोड़ा, जबकि फेरारी में उनके मौजूदा साथी चार्ल्स लेक्लेर 'ऑटोड्रोमो हर्मनोस रोड्रिगेज' में क्वालीफाइंग में तीसरे स्थान पर रहे।अपने करियर की 105वीं पोल पोजीशन हासिल करने के बाद ब्रिटिश ड्राइवर के पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं थे।
सेशन के तुरंत बाद उन्होंने कहा, "वाह! बहुत बढ़िया लगा। बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं। सच कहूं तो, मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह वीकेंड वाकई बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण रहा। जाहिर है कि एफपी1 में हमने 'रेक' (कार का एक हिस्सा) का इस्तेमाल किया था, और फिर कल इंजन से जुड़ी समस्या आ गई, जिसकी वजह से हम काफी पीछे रह गए। मुझे 'लॉन्ग रन' करने का मौका नहीं मिला। मगर हमने पूरे वीकेंड में कार के सेटअप पर बहुत अच्छा काम किया है।"