आइस हॉकी: बर्फ पर खेला जाने वाला तेज और रोमांचक खेल (Image Source: IANS)
'आइस हॉकी' बर्फ पर खेला जाने वाला तेज और रोमांचक खेल है, जिसमें दो टीमें स्टिक की मदद से 'पक' को गोल में पहुंचाने की कोशिश करती हैं। ताकत, गति और रणनीति के इस खेल में खिलाड़ी स्केट्स पहनते हैं।
आइस हॉकी की शुरुआत 19वीं सदी की शुरुआत में कनाडा में हुई थी। शुरुआत में आइस हॉकी को गेंद के साथ खेला जाता था, लेकिन धीरे-धीरे डिस्क (पक) ने इसकी जगह ले ली।
वल्कनीकृत रबर से बनी 'पक' काली, ठोस, चपकी और गोल डिस्क होती है, जिसे मुकाबले से पहले फ्रीज किया जाता है, ताकि यह उछले नहीं। पक का व्यास 3 इंच, मोटाई 1 इंच और वजन 5.5 से 6 औंस के बीच होता है। इसे स्टिक की मदद से नियंत्रित किया जाता है।