तलवारबाजी में भारत एक उभरता हुआ देश, बेहतर परिणाम के लिए विदेशी कोच की जरूरत: जेरोम गुथ (Image Source: IANS)
जापान की पुरुष और महिला सेबर (तलवारबाजी) टीमों के हेड कोच जेरोम गुथ ने भारत मंडपम में सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 के दौरान कहा कि यह उनका भारत का पहला दौरा है और उनके लिए मैदान के अंदर और बाहर सकारात्मक रहा है।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से बात करते हुए जेरोम गुथ ने कहा, "यह मेरा भारत में पहला दौरा है। मैं पहले कभी यहां नहीं आया। हम खुश हैं। हम जब से दिल्ली आए हैं, होटल, शटल, प्रतियोगिता का आयोजन, समय, सब कुछ बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित है। यह हमारे लिए अच्छा है।"
41 साल के गुथ ने कहा, "सेबर के मामले में भारत अभी भी एक उभरता हुआ देश है। पिछले 10 सालों में भवानी देवी एक बहुत अच्छी महिला फेंसर रही हैं। वह टोक्यो ओलंपिक में थीं। मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं। वह सर्किट पर हैं और मैं उन्हें अक्सर देखता हूं।"