भारत 3 अगस्त से एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा (Image Source: IANS)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगी। 3 से 9 अगस्त तक इस प्रतियोगिता में 14 देशों के स्टूडेंट-एथलीट हिस्सा लेंगे।
मेजबान भारत के अलावा, इस चैंपियनशिप में सिंगापुर, हांगकांग (चीन), चेक गणराज्य, फ्रांस, स्पेन, हंगरी, न्यूजीलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, साउथ अफ्रीका और चीन हिस्सा लेंगे।
सोमैया विद्याविहार विश्वविद्यालय, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के सहयोग से और इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेडरेशन (एफआईएसयू) के तत्वावधान में इस चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। इस प्रतियोगिता में विश्व स्क्वैश महासंघ (डब्ल्यूएसएफ) से प्रमाणित पांच कोर्ट पर मुकाबले खेले जाएंगे।