जून फीफा विंडो के दौरान भारत खेलेगा ताजिकिस्तान के खिलाफ 2 फ्रेंडली मैच (Image Source: IANS)
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम जून में फीफा इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान ताजिकिस्तान के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलेगी। मंगलवार को इसकी घोषणा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने की।
भारत और ताजिकिस्तान के बीच यह मुकाबले 5 जून और 9 जून को हिसोर (ताजिकिस्तान) में स्थित हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होंगे।
भारतीय फुटबॉल टीम फिलहाल लंदन में यूनिटी कप 2026 में चार देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। इसके बाद वह ताजिकिस्तान जाएगी। भारत 27 मई को सेमीफाइनल में जमैका की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का सामना करेगा, और 30 मई को फाइनल या तीसरे स्थान के प्लेऑफ में नाइजीरिया या जिम्बाब्वे की फुटबॉल टीम से खेलेगा। भारतीय टीम 31 मई को लंदन से ताजिकिस्तान के लिए रवाना होगी।