20 जून को इंडियन एथलेटिक अवार्ड्स 2026 का आयोजन, जानिए किन श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार? (Image Source: IANS)
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) 20 जून को देश की राजधानी में 'इंडियन एथलेटिक अवार्ड्स' का पहला संस्करण आयोजित करेगा, जिसका मकसद भारतीय एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करना है।
इन पुरस्कारों का उद्देश्य मौजूदा और पूर्व एथलीट्स, कोचों, टेक्निकल अधिकारियों, मेंटर्स, राज्य संघों, प्रायोजकों और उन सभी लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने वैश्विक एथलेटिक्स मंच पर भारत की बढ़ती सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
इस कार्यक्रम में भारत के ज्यादातर प्रमुख मौजूदा और पूर्व एथलीट्स के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसी पहल भारतीय एथलीट्स, खासकर युवा और उभरती प्रतिभाओं का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।