यूके टूर के लिए तैयार भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम, जानिए कब-कब होंगे मैच? (Image Source: IANS)
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम 5-14 जुलाई तक यूनाइटेड किंगडम के एक्सपोजर टूर पर जाएगी। इस दौरे पर वह स्कॉटलैंड सीनियर महिला, इंग्लैंड अंडर-21, यूनाइटेड स्टेट्स अंडर-21 और बेल्जियम अंडर-21 के खिलाफ कुल 7 मुकाबले खेलेगी।
भारतीय टीम स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में टूर की शुरुआत करेगी, जहां 5 और 6 जुलाई को यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के पेफरमिल प्लेइंग फील्ड्स में स्कॉटलैंड सीनियर महिला टीम के खिलाफ दो मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड के लिलेशाल जाएगी, जहां लिलेशाल नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में 5 मुकाबले खेलेगी।
भारत का मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स अंडर-21 से होगा, जबकि इंग्लैंड अंडर-21 के खिलाफ मैच 9 और 12 जुलाई को खेले जाएंगे। टूर का समापन 14 जुलाई को बेल्जियम अंडर-21 के खिलाफ मुकाबले के साथ होगा।