भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। एरोनिमिंक गोल्फ क्लब में शानदार प्रदर्शन करते हुए एरॉन राय साल 1919 के बाद पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले अंग्रेज गोल्फर बने। उनसे पहले जिम बार्न्स यह खिताब जीतने वाले इंग्लिश खिलाड़ी थे।
एरोनिमिंक में राय की जीत ने अब उन्हें गोल्फ के सबसे नए मेजर चैंपियंस की लिस्ट में शामिल कर दिया है। यह इस सीजन के सबसे यादगार फाइनल-राउंड प्रदर्शनों में से एक है।
इंग्लिश गोल्फर ने रविवार के आखिरी राउंड की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की थी, लेकिन 17वें होल (पार-3) पर उनकी शानदार 'बर्डी पुट' ने ही टूर्नामेंट का नतीजा तय कर दिया था। एक बड़े खिताब का दबाव झेलते हुए, उन्हें 68 फुट की मुश्किल पुट लगानी थी। राय ने गेंद को होल में डाला, जिसके साथ अपने पीछे चल रहे खिलाड़ियों से तीन शॉट आगे निकल गए।