एशियन कप क्वालिफायर की तैयारी में जुटी भारतीय अंडर-17 टीम, यूएई से खेलेगी 2 फ्रेंडली मैच (एशियन कप क्वालिफायर की तैयारी में जुटी भारतीय अंडर-17 टीम, यूएई से खेलेगी 2 फ्रेंडली मैच)
एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर की तैयारियों के तहत, भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 1 और 4 नवंबर को दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच खेलेगी। यह मुकाबले रास अल खैमाह में आयोजित होंगे।
दोनों मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होंगे। पहला मैच 1 नवंबर को एमिरेट्स फुटबॉल क्लब स्टेडियम में और दूसरा मैच 4 नवंबर को सऊद बिन सक्र अल कासिमी स्टेडियम में खेला जाएगा। मेहराजुद्दीन वाडू के कोचिंग में भारतीय अंडर-17 टीम, गोवा के मारगाओ में अपना तैयारी कैंप पूरा करने के बाद 30 अक्टूबर को यूएई के लिए रवाना होगी।
इससे पहले, भारत ने थानलिन में म्यांमार के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेले थे। पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था, जबकि 7 अक्टूबर को खेले गए दूसरे मैच में भारत ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की थी।