इंडियन वेल्स ओपन: युकी भांबरी और आंद्रे गोरान्सन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई (Image Source: IANS)
भारत के युकी भांबरी और उनके स्वीडिश जोड़ीदार आंद्रे गोरान्सन गुरुवार सुबह इंडियन वेल्स ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। भांबरी और गोरानसन की जोड़ी ने ऑस्ट्रियाई-इटैलियन जोड़ी अलेक्जेंडर एर्लर और एंड्रिया वावसोरी को हराया।
भांबरी और गोरान्सन ने एर्लर और वावसोरी पर 6-3, 7-6(2) से जीत दर्ज की। यह एटीपी मास्टर्स 1000 लेवल पर भांबरी का पहला सेमीफाइनल है, इससे पहले वह मास्टर्स 1000 लेवल पर दो बार डबल्स क्वार्टर-फाइनल में पहुंच चुके हैं।
वह इससे पहले दो बार इंडियन वेल्स 2025 (गोरान्सन के साथ) और मियामी मास्टर्स 2025 (नूनो बोर्गेस के साथ) में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।