भारतीय कुश्ती महासंघ विनेश फोगाट की वापसी का स्वागत करता है: संजय सिंह (Image Source: IANS)
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने महिला पहलवान विनेश फोगाट की कुश्ती में वापसी के फैसले का स्वागत किया है और उन्हें नियमानुसार हर सुविधा देने की घोषणा की है।
आईएएनएस से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा, "भारतीय कुश्ती संघ विनेश फोगाट की कुश्ती में वापसी का स्वागत करता है। नियमानुसार उन्हें सारी सुविधाएं दी जाएंगी। ट्रायल की जो भी प्रक्रिया चयन के लिए अपनाई जाती है, उसी आधार पर उनका चयन होगा।"
संजय सिंह 12 से 14 दिसंबर तक वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स में चल रही कुश्ती की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अहमदाबाद में मौजूद हैं।