इंडोरामा वेंचर्स ओपन गोल्फ चैंपियनशिप: दिल्ली के राशिद खान ने पहले राउंड में बनाई बढ़त (Image Source: IANS)
इंडोरामा वेंचर्स गोल्फ चैंपियनशिप 2026 में राशिद खान ने सिक्स-अंडर 66 के स्कोर के साथ पहले राउंड में बढ़त बना ली है। 3,00,000 अमेरिकी डॉलर (2.7 करोड़ रुपए) की यह चैंपियनशिप कलहार ब्लूज एंड ग्रींस गोल्फ क्लब में खेली जा रही है। राशिद खान ने गुरुवार को सात बर्डी और एक बोगी लगाकर अकेली बढ़त बनाई। दिल्ली के राशिद ने कुल 14 टाइटल जीते हैं, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हैं।
सीजन के पहले इवेंट के विनर, अमेरिकन झारेड हैक पहले राउंड में फाइव-अंडर 67 का कार्ड बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। झारेड हैक के राउंड में छह बर्डी और एक बोगी थी।
अर्जुन प्रसाद, बृजेश कुमार, सप्तक तलवार, मानव बैस और कार्तिक सिंह समेत पांच गोल्फर चार-अंडर 68 के बराबर स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रहे।