इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले बेलारूसी एथलीट्स पर लगी सभी पाबंदियां हटाने की सिफारिश की है।
आईओसी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने अब बेलारूसी एथलीट्स पर अंतरराष्ट्रीय महासंघों और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजकों की ओर से संचालित प्रतियोगिताओं में भागीदारी को लेकर किसी भी शर्त की सिफारिश नहीं करने का फैसला किया है। इनमें टीम इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। हटाई गई पाबंदियों में वे सुरक्षात्मक पाबंदियां शामिल हैं, जो पहली बार फरवरी 2022 में लगाई गई थीं और बाद में 28 मार्च 2023 को अपडेट की गई थीं।
'सिन्हुआ न्यूज एजेंसी' के अनुसार, आईओसी ने कहा है कि उसे लगातार बदलते जटिल भू-राजनीतिक माहौल (जिसमें संघर्षों की बढ़ती संख्या भी शामिल है) से निपटने की जरूरत है। साथ ही एक ऐसे मूल्यों पर आधारित खेल मंच को बनाए रखने के अपने मिशन को पूरा करना है, जो दुनिया को उम्मीद देता है।