फीफा विश्व कप में सहभागिता को लेकर दिए डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान टीम का पलटवार (Image Source: IANS)
ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अपनी जान और सुरक्षा के लिए उन्हें फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं लेना चाहिए।
ईरान की फुटबॉल टीम का कहना है कि कोई भी देश उन्हें विश्व कप में हिस्सा लेने से नहीं रोक सकता। विश्व कप फीफा आयोजित करता है, कोई देश नहीं।
ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट किया था, "ईरान नेशनल सॉकर टीम का विश्व कप में स्वागत है, लेकिन मुझे सच में नहीं लगता कि उनकी अपनी जान और सेफ्टी के लिए उनका वहां होना सही है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप।"