आईएसएल: ईस्ट बंगाल ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 7-0 से हराया (Image Source: IANS)
ईस्ट बंगाल एफसी ने कोलकाता डर्बी में एक ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सोमवार को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 7-0 से हरा दिया। अनवर अली और यूसुफ एजेजरी ने दो-दो गोल किए।
यह शानदार जीत दोनों टीमों के बीच इतिहास में सबसे बड़े अंतर से मिली जीत है, और आईएसएल के इतिहास में भी यह संयुक्त रूप से सबसे बड़ा अंतर है, जो 2015 में एफसी गोवा की मुंबई सिटी एफसी पर 7-0 की जीत के बराबर है।
इस नतीजे के बाद 'रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड' छह मैचों में 11 अंकों के साथ स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि मोहम्मडन एससी पांच मैचों में अपना खाता भी खोले बिना निचले पायदान के करीब बनी हुई है। अनवर अली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।