इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में मंगलवार को इंटर काशी ने मोहन बागान सुपर जायंट को गोल रहित ड्रॉ पर रोका। मैच के अधिकतर समय गेंद पर कब्जा रखने के बावजूद, 'मैरिनर्स' इंटर काशी के अनुशासित डिफेंस को भेद नहीं पाए, और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
इस नतीजे के बाद मोहन बागान के 11 मुकाबलों में 22 अंक हो गए हैं। वे प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद ईस्ट बंगाल एफसी की बराबरी पर हैं, लेकिन गोल अंतर के आधार पर उनसे पीछे हैं। वहीं, इंटर काशी 12 अंकों के साथ 10वें स्थान पर बनी हुई है। विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए मुकाबले में मोहन बागान एसजी के दीपक टांगरी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
मैरिनर्स ने मैच की शुरुआत काफी जोरदार अंदाज में की। मिडफील्डर सहल अब्दुल समद ने शुरुआती पलों में ही इंटर काशी के डिफेंस की परीक्षा ली, लेकिन उनके दो लगातार प्रयास लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए।