इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 में शनिवार को चेन्नईयन एफसी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (मरीना एरिना) में केरल ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबला खेला, जो 0-0 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
इस सीजन में चेन्नईयन का यह अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच था। मुकाबले में गोल करने का सबसे करीबी मौका एड्रियन लूना को मिला, जब 49वें मिनट में उनकी पेनाल्टी किक गोलपोस्ट से टकरा गई। वहीं, 69वें मिनट में इरफान यादवाड का शॉट क्रॉसबार के ऊपरी दाएं कोने पर लगा। अमरिंदर सिंह ने कई महत्वपूर्ण बचाव किए, जिसमें 89वें मिनट में 'वन-ऑन-वन' स्थिति में किया गया एक निर्णायक बचाव भी शामिल था, जिससे स्कोर बराबर बना रहा।
दोनों टीमों ने काफी आक्रामकता और 'हाई प्रेसिंग' के साथ मैच की शुरुआत की। दोनों टीमें तेजी से एक-दूसरे के डिफेंस में सेंध लगाने और पहला गोल करने की कोशिश में जुटी रहीं।