भारतीय शूटिंग के दिग्गज कोच और खिलाड़ी जसपाल राणा का शुक्रवार को निधन हो गया। वह शूटिंग जगत में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। उनका इलाज मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत में चल रहा था।
भाजपा नेता सुधांशु मित्तल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “उन्होंने शूटिंग के जरिए भारत का नाम रोशन किया और खुद को पूरी तरह इस खेल के लिए समर्पित कर दिया। उनका समर्पण बेमिसाल था। मुझे अभी उनके निधन की दुखद खबर मिली है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ वे एथलीटों के लिए ट्रेनर और मेंटर भी थे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई शायद ही हो पाए। एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने बहुत संघर्ष किया, उन्होंने देश का मान भी बढ़ाया। उनका जीवन शूटिंग के लिए समर्पित था और वे इसके लिए लगातार संघर्ष करते रहे। उन्होंने कई ऐसे खिलाड़ी भी तैयार किए, जो भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।"