जोशना चिनप्पा : पहले कमांडर-इन-चीफ की परपोती, जिन्होंने स्क्वैश में लहराया परचम (Image Source: IANS)
भारत की मशहूर स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित किया है। जोशना अंडर-19 वर्ग में ब्रिटिश स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। दीपिका पल्लीकल के साथ, जोशना चिनप्पा को भारत की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ महिला स्क्वैश खिलाड़ियों में गिना जाता है।
कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकीं जोशना भारतीय स्क्वॉश के लिए प्रेरणास्रोत मानी जाती हैं।
15 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मीं जोशना को यह खेल विरासत में मिला। जोशना के परदादा केएम करियप्पा स्वतंत्र भारत की भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे।