जूडो खिलाड़ी रोहित माजगुल ने किया राष्ट्रमंडल और एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई (Image Source: IANS)
गुजरात के उभरते हुए जूडो खिलाड़ी रोहित माजगुल (66 किलोग्राम) ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 और एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रोहित ने नई दिल्ली में आयोजित जूडो चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया।
नेशनल जूडो ट्रायल्स के बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल में माजगुल का सामना हरियाणा के गर्वित से हुआ। फाइनल मैच का निर्णायक बाउट गोल्डन स्कोर तक गया, जहां माजगुल ने शानदार ओ-गोशी लगाकर वाजा-अरी स्कोर करते हुए अपनी जीत पक्की की।
23वें कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले हैं, जबकि एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान के ऐची-नागोया में खेले जाएंगे।