जूनियर हॉकी विश्व कप: भारत ने ओमान को 17-0 से हराया (Image Source: IANS)
भारतीय हॉकी टीम ने जूनियर हॉकी पुरुष विश्व कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ग्रुप बी के मैच में ओमान को 17-0 के बड़े अंतर से हराया।
भारत की तरफ से मनमीत सिंह (17', 26', 36'), अर्शदीप सिंह (4', 33', 40') और दिलराज सिंह (29', 32', 58') ने गोल की हैट्रिक लगाई, जबकि अनमोल एक्का (29'), अजीत यादव (34', 47'), गुरजोत सिंह (39', 45'), इंगालेम्बा थौनाओजम लुवांग (43', 50'), और सरदा नंद तिवारी (55') ने भी गोल किए।
इस जीत के साथ, भारत अंकतालिका में स्विट्जरलैंड से 24 गोल आगे शीर्ष पर है।