16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 महाराष्ट्र के पुणे में 12-23 अगस्त के बीच आयोजित होगी, जिसमें देश की 30 टीमें तीन-डिवीजन वाले फॉर्मेट में मुकाबला करेंगी। इस चैंपियनशिप में टीमें नेशनल टाइटल के साथ-साथ डिवीजन के बीच प्रमोशन और डिमोशन के मौकों के लिए भी मुकाबला करती नजर आएंगी।
हॉकी इंडिया जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 में डिवीजन 'ए', डिवीजन 'बी' और डिवीजन 'सी' शामिल हैं, जो टीमों को उनके उचित स्तर पर मुकाबला करने और नेशनल सिस्टम में आगे बढ़ने का रास्ता देते हैं। डिवीजन पर आधारित यह ढांचा टीमों को न सिर्फ टाइटल के लिए, बल्कि ऊंचे डिवीजन में प्रमोशन पाने के लिए भी मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
12 टीमों वाले डिवीजन 'ए' को चार पूल में बांटा गया है। 'पूल ए' में हॉकी झारखंड, हॉकी पंजाब और हॉकी चंडीगढ़ शामिल हैं, जबकि 'पूल बी' में हॉकी हरियाणा, हॉकी ओडिशा एसोसिएशन और हॉकी बंगाल हैं। 'पूल सी' में उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी महाराष्ट्र और मणिपुर हॉकी हैं। 'पूल डी' में छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी हिमाचल की टीमें मौजूद हैं।