फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की काफी आलोचना हुई। रोनाल्डो टीम के पहले मुकाबले में पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए। हालांकि, पुर्तगाल के डिफेंडर रूबेन डायस ने रोनाल्डो का बचाव किया है।
रूबेन ने रोनाल्डो पर भरोसा जताते हुए कहा कि आलोचना सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं की जानी चाहिए। डीआर कांगो के खिलाफ रोनाल्डो के पास 25 बार गेंद आई, लेकिन वह टारगेट पर शॉट लगाने, टीम के साथी को असिस्ट करने या ड्रिबल की कोशिश में विरोधी को हराने में नाकाम रहे।
'सिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल को आक्रमण में अधिक तेज और फुर्तीला खिलाड़ी उतारने से फायदा मिल सकता था। हालांकि, डायस ने कहा कि टीम अभी भी 41 वर्षीय स्टार खिलाड़ी पर पूरा भरोसा करती है, जो अपने करियर का छठा वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहे हैं। डियास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए बताया, "क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेशक, मीडिया के उस प्रेशर से निपटने के आदी हैं जिसका हम आमतौर पर क्लब, राष्ट्रीय टीम, विश्व टूर्नामेंट और यूरोपीय प्रतियोगिता में सामना करते हैं। इस तरह की प्रतियोगिता में यह कभी भी परफेक्ट नहीं होगा।"