करण सिंह और अथर्व शर्मा की जोड़ी ने मिस्र में आईटीएफ एम15 डबल्स का खिताब जीता (करण सिंह और अथर्व शर्मा की जोड़ी ने मिस्र में आईटीएफ एम15 डबल्स का खिताब जीता)
भारत के युवा खिलाड़ी करण सिंह और अथर्व शर्मा ने रविवार को 'आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15' टूर्नामेंट में मेंस डबल्स का खिताब जीता। यह मुकाबला मिस्र के शर्म अल-शेख में खेला गया।
26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेले गए इस टूर्नामेंट में, टॉप सीडेड करण सिंह और अथर्व शर्मा की जोड़ी ने बेहतरीन रणनीतिक अनुशासन, शानदार नेट प्ले और मानसिक मजबूती का शानदार प्रदर्शन किया।
करण सिंह के लिए यह इस साल का 5वां खिताब है। पिछले दो महीनों में यह उनकी तीसरी खिताबी जीत और 5वीं बार फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि है, जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाती है।