Mahesh Bhupathi: भारत के पूर्व ग्रैंड स्लैम विजेता महेश भूपति ने स्वीकृत राष्ट्रीय खेल नीति 2025 की सराहना की है। उन्होंने बताया कि कैसे यह नीति पैडल जैसे उभरते खेलों के लिए दरवाजे खोलती है और भारत के 'ओलंपिक रोडमैप' को सशक्त बनाती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी) 2025 को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य देश के खेल परिदृश्य को नया आकार देना और खेलों के जरिए लोगों को सशक्त बनाना है।
'वर्ल्ड पैडल लीग' के सह-संस्थापक महेश भूपति ने कहा, "राष्ट्रीय खेल नीति 2025 भारत की वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में पहचाने जाने की बढ़ती महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। रोमांचक बात यह है कि यह नीति केवल स्थापित खेलों पर ही फोकस नहीं करती है, बल्कि 'पैडल' जैसे उभरते खेलों के लिए भी जगह बनाती है।"