लिवरपूल के गोलकीपर एलिसन बेकर पर इंग्लिश फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने 8 हजार पाउंड का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई 29 अगस्त को नॉटिंघम फॉरेस्ट के खिलाफ खेले गए प्रीमियर लीग मैच के बाद उनके दुर्व्यवहार की वजह से की गई।
एफए के अनुसार, मैच के बाद एलिसन का व्यवहार नियमों के अनुरूप नहीं था, जिसके कारण उन पर यह आर्थिक दंड लगाया गया। हालांकि, वह अपनी टीम के साथ खेलना जारी रखेंगे, लेकिन उन्हें जुर्माना भरना होगा। एफए ने बताया कि एलिसन बेकर ने अपने ऊपर लगे आरोप को स्वीकार कर लिया है। उन पर आरोप था कि 29 अगस्त को नॉटिंघम फॉरेस्ट के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद टनल एरिया के पास उनका व्यवहार ठीक नहीं था।
एफए के एक बयान में कहा गया है, "लिवरपूल के एलिसन बेकर पर 29 अगस्त को नॉटिंघम फॉरेस्ट के खिलाफ प्रीमियर लीग मैच में गलत व्यवहार के लिए 8 हजार पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। आरोप था कि मैच खत्म होने की सीटी बजने के बाद गोलकीपर ने टनल एरिया के पास दुर्व्यवहार किया। इसके बाद एलिसन बेकर ने अपने खिलाफ लगे आरोप को स्वीकार कर लिया और उन्हें तय जुर्माना भरना पड़ा।"