मलेशिया मास्टर्स: पोपोव बंधुओं को हराकर हरिहरन-अर्जुन ने जोरदार तरीके से शुरू किया अभियान (Image Source: IANS)
मलेशिया मास्टर्स के शुरुआती दौर में मंगलवार को भारतीय पुरुष युगल जोड़ी हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन ने सबसे बड़े उलटफेरों में से एक करते हुए। इस जोड़ी ने सातवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव को सीधे गेम में शिकस्त दी।
यूरोपियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेताओं का सामना करते हुए, भारतीय जोड़ी इस मुकाबले में स्पष्ट रूप से कमजोर मानी जा रही थी, लेकिन संयमित प्रदर्शन करते हुए 21-19, 21-15 से जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
हरिहरन और अर्जुन ने मुकाबले के अधिकांश समय तक बराबरी पर रहने के बाद, एक तनावपूर्ण शुरुआती गेम को अपने पक्ष में किया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने उसी लय को दूसरे गेम में भी बरकररा रखा, जहां उन्होंने रैलियों पर अधिक आत्मविश्वास से नियंत्रण रखते हुए मैच को दो गेम में ही समाप्त कर दिया।