मैनचेस्टर सिटी ने रॉड्री के लिए बार्सिलोना की शुरुआती बोली को ठुकराया: रिपोर्ट (Image Source: IANS)
मैनचेस्टर सिटी ने स्पेन के मिडफील्डर रॉड्री के लिए बार्सिलोना की लगभग 38.5 मिलियन यूरो की शुरुआती बोली को कथित तौर पर ठुकरा दिया है। क्लब ने रॉड्री की कीमत 60 मिलियन यूरो से ज्यादा आंक रहे हैं।
रॉड्री सिटी के साथ अपने अनुबंध के आखिरी साल साल में हैं और अभी तक नई शर्तों पर सहमत नहीं हुए हैं। इस वजह से मौजूदा ट्रांसफर विंडो में उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बार्सिलोना ने रॉड्री को अपने साथ लेने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। रियल मैड्रिड अब रॉड्री को साइन करने वाले क्लबों की सूची में नहीं है।