मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने सोमवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर चनांबम ऋषिकांत सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
मेडलिस्ट को सम्मानित करते हुए, मुख्यमंत्री ने ऋषिकांत सिंह को बधाई दी और उनकी शानदार उपलब्धि की तारीफ की। सीएम ने कहा कि इस उपलब्धि से मणिपुर और देश दोनों का नाम रोशन हुआ है और राज्य के लोगों को गर्व महसूस हुआ है।
मणिपुर में खेल गतिविधियों की तारीफ करते हुए खेमचंद ने कहा कि राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेडलिस्ट को दिए जाने वाले प्रोत्साहन को बढ़ाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के लिए मेडल जीतने वाले अधिकतर खिलाड़ी कम आय वाले परिवारों से आते हैं। आर्थिक तंगी और दूसरी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, वे बेहतर करने की कोशिश करते रहते हैं और मणिपुर और देश का नाम रोशन करते हैं।