File Photos: IANS: Manu Bhaker will be felicitated with the Major Dhyan Chand Khel Ratna award (Image Source: IANS)
Major Dhyan Chand Khel Ratna: ओलंपिक मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वालीं मनु भाकर ने अपनी सटीक निशानेबाजी से पूरी दुनिया में धाक जमाई है। पिस्टल शूटिंग में आत्मविश्वास और निरंतरता ने मनु को खास बनाया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई पदक जीतकर उन्होंने कम उम्र में देश का नाम रोशन किया।
18 फरवरी 2002 को झज्जर (हरियाणा) में एक बेटी का जन्म हुआ। मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर पिता राम किशन भाकर और मां सुमेधा ने इस बच्ची का नाम झांसी की रानी के बचपन के नाम 'मनु' पर रखा। माता-पिता चाहते थे कि बेटी रानी लक्ष्मीबाई की तरह निडर बने।
मनु भाकर स्कूल के दिनों में टेनिस, बॉक्सिंग के साथ स्केटिंग करती थीं। उन्होंने मार्शल आर्ट 'थान टा' में नेशनल लेवल पर मेडल भी जीता।