किमी एंटोनेली अब तक के सबसे युवा फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। मेक्सिको सिटी ग्रां प्री में तीसरे स्थान पर रहने के साथ ही मर्सिडीज के इस ड्राइवर ने 2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, इस रेस में मैक्स वेरस्टैपेन ने लुईस हैमिल्टन को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।
20 साल और 68 दिन की उम्र में एंटोनेली ने सेबेस्टियन वेटेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वेटेल ने 2010 में रेड बुल के साथ अपनी पहली चैंपियनशिप जीती थी, तब उनकी उम्र 23 साल और 134 दिन थी। ऑटोड्रोमो हर्मनोस रोड्रिग्ज में हुई 71-लैप की इस रेस में एंटोनेली को अपना पहला एफ-1 खिताब जीतने के लिए केवल नौवें स्थान पर रहने की जरूरत थी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उनके प्रतिद्वंद्वी लुईस हैमिल्टन और मर्सिडीज के उनके साथी जॉर्ज रसेल किस स्थान पर रहते।
एंटोनेली ने कहा, "हमने कर दिखाया और सच कहूं तो उनके बिना मैं यहां नहीं होता। मर्सिडीज और अपने परिवार के बिना यह मुमकिन नहीं था। मैं इस पल के लिए बहुत आभारी हूं, यह एक ऐसा पल है जो हमेशा याद रहेगा। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर हुआ क्या है।"