भारत की चार मजबूत खिलाड़ी पहली बार आयोजित हो रहे एमसीबी लेडीज क्लासिक मॉरीशस में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस खूबसूरत लेजेंड्स कोर्स पर दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक, वाणी कपूर और हिताशी बख्शी के साथ मिलकर भारत की चुनौती पेश करेंगी।
वाणी कपूर हाल ही में मॉरीशस में खेलने के अनुभव के साथ यहां पहुंची हैं, जिन्होंने अनाहिता कोर्स पर हुए आईजीपीएल इनविटेशन में हिस्सा लिया था। वहीं, एलईटी की नियमित खिलाड़ी प्रणवी उर्स और अवनी प्रशांत ने कुछ समय का ब्रेक लेने के लिए इस टूर्नामेंट में न खेलने का फैसला किया है।
इस सीजन में हीरो विमेंस इंडियन ओपन जीतने का लक्ष्य रखने वालीं दीक्षा सुबह 7:20 बजे एलेसांद्रा फानाली और एलेक्जेंड्रा फॉर्स्टरलिंग के साथ अपना अभियान शुरू करेंगी। हिताशी बख्शी को शुरुआती दो राउंड के लिए लियाना बेली और गैब्रिएला काउली के साथ जोड़ा गया है।