अपने छठे फीफा वर्ल्ड कप में उतरेंगे मेसी-रोनाल्डो, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मुकाबले? (Image Source: IANS)
लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो 'फीफा वर्ल्ड कप' में नया अध्याय जोड़ने वाले हैं। ये दोनों दिग्गज फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेंगे, जो उनका छठा टूर्नामेंट होगा। दोनों ही खिलाड़ी साल 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में फुटबॉल के महाकुंभ में उतर चुके हैं।
साल 2006 में जर्मनी में वर्ल्ड कप में डेब्यू करने से लेकर 2026 में अपने-अपने देशों की कप्तानी करने तक, इन दोनों दिग्गजों ने वर्ल्ड फुटबॉल पर राज किया है। नॉर्थ अमेरिका में होने वाला यह टूर्नामेंट फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर उनकी आखिरी उपस्थिति हो सकती है, इसलिए दोनों ही यादगार विदाई की उम्मीद करेंगे। दोनों ही खिलाड़ी 17 जून को अलग-अलग मुकाबलों में नजर आएंगे।
अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया (भारतीय समय के अनुसार सुबह 6.30 बजे से)