किलियन एम्बाप्पे के साथ मेरे संबंध सामान्य हैं: अल्वारो अर्बेलोआ (Image Source: IANS)
रियल मैड्रिड के कोच अल्वारो अर्बेलोआ को ला लीगा सीजन के आखिरी मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस के सामने मुश्किल सवालों का सामना करना पड़ा। उन्हें स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के साथ अपने संबंधों को लेकर कुछ असहज करने वाले सवालों के जवाब देने पड़े।
रियल मैड्रिड के कोच अल्वारो अर्बेलोआ और टीम के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे के संबंधों में हाल के दिनों में खटास आई है। यह रिश्ता गुरुवार रात तब और बिगड़ गया, जब ओविएडो पर 2-0 की जीत के बाद एम्बाप्पे ने प्रेस से कहा कि वह अर्बेलोआ के चौथे विकल्प वाले फॉरवर्ड हैं।
हालांकि कोच ने इस बात से इनकार करते हुए एम्बाप्पे की हालिया फिटनेस समस्याओं का हवाला दिया और इसे ही उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की बड़ी वजह बताया।