अर्जुन अवॉर्ड के लिए नरेंद्र बेरवाल का चयन, हांसी में जश्न का माहौल (Image Source: IANS)
हांसी जिले के सोरखी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल को 'अर्जुन अवॉर्ड' के लिए चुना गया है, जिससे बाद पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि पर गर्व जताया।
'अर्जुन अवॉर्ड' के लिए चयनित होने पर नरेंद्र बेरवाल इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरह देश और प्रदेश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे, क्योंकि देश के लिए खेलना गर्व की बात है। इस तरह का सम्मान खुशी को और बढ़ाता है। वह हमेशा तिरंगे की शान को ऊंचा रखने के लिए मेहनत करते रहेंगे।
नरेंद्र मानते हैं कि मेहनत, अनुशासन, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और कोच की सलाह का ईमानदारी से पालन करने वाला खिलाड़ी निश्चित रूप से सफलता हासिल कर सकता है।