नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में बुधवार को गुहन सेंथिलकुमार और संदेश पीआर ने राउंड ऑफ 16 में नमन सुराना और प्रणव अग्रवाल को सीधे गेम में 11-1, 11-2 से शिकस्त दी। इसी के साथ तमिलनाडु की जोड़ी ने मेंस डबल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
इंडियन स्क्वैश एकेडमी में तमिलनाडु की टीम ने शुरू से ही रैलियों पर नियंत्रण बनाए रखते हुए मुकाबले को निर्णायक रूप से समाप्त किया। शुभम और वेदांत पटेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने अक्षय दीपक और पार्थिबन को सीधे गेम में 11-8, 10-12 और 11-2 के स्कोर से हराया।
मैथ्यू गॉडविन और नवनीत प्रभु ने विदिक करकाशे और यश सोनवानी के खिलाफ 11-4, 11-6 की आसान जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रवि दीक्षित और विकास मेहरा भी आगे बढ़े, उन्होंने अजिंक्य शिंदे और ओंकार अवहद को 11-3, 11-4 के स्कोर से आसानी से हरा दिया।