नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब (Image Source: IANS)
तीसरी नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा ने शनिवार को 'दोहरी' जीत हासिल की, जिन्होंने अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ मिलकर मेंस और विमेंस के डबल्स खिताब जीतने के बाद, एक साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स का खिताब भी अपने नाम किया।
एक तरफ, टॉप सीड वाली जोड़ी अभय और सेंथिलकुमार ने लगातार तीसरे साल मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया, जिन्होंने फाइनल मुकाबले में दूसरी सीड वाली जोड़ी राहुल बैथा-सूरज कुमार चांद को 11-8, 11-5 से हराया।
दूसरी ओर, टॉप सीड सेंथिलकुमार-जोशना की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने इंडियन स्क्वैश एकेडमी में हुए फाइनल में, दूसरी सीड वाली जोड़ी अभय सिंह-राधिका सीलन को 11-7, 11-9 से मात दी।