नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद 21 अगस्त को फिर से एक्शन में दिखेंगे (Image Source: IANS)
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा जल्द ही एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगे। नीरज 21 अगस्त को लॉजेन डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे।
21 अगस्त को होने वाले लॉजेन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के अलावा दुनिया के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर हिस्सा लेंगे। इस एथलीटों में ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले एथलीट शामिल हैं।
लॉजेन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा के अलावा, मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, हाल ही में कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने वाले श्रीलंका के पथिराज, त्रिनिदाद और टोबैगो के वॉलकॉट और ग्रेनाडा के पीटर्स शामिल होंगे।