उमर अब्दुल्ला ने नेशनल स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर की वुशू-ताइक्वांडो टीम को दी बधाई (उमर अब्दुल्ला ने नेशनल स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर की वुशू-ताइक्वांडो टीम को दी बधाई)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश की वुशू और ताइक्वांडो टीमों को नेशनल स्कूल गेम्स में ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने गांदरबल के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में आयोजित 70वें नेशनल स्कूल गेम्स में दोनों खेलों (वुशू और ताइक्वांडो) में 'ओवरऑल टीम ट्रॉफी' जीतने के लिए जम्मू-कश्मीर की टीमों को बधाई दी। जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन दोनों खेलों में कुल 22 पदक जीते।
22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में टीम ने 14 पदक जीते, जिनमें चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित वुशू प्रतियोगिता में टीम ने आठ पदक हासिल किए, जिनमें एक स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।