ऑर्लियंस मास्टर्स 2026: तन्वी शर्मा ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, अर्जुन-हरिहरन का सफर समाप्त (Image Source: IANS)
भारत की तन्वी शर्मा ने शुक्रवार को ऑर्लियंस मास्टर्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस युवा शटलर ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में जापान की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नत्सुकी निदैरा को सीधे गेम में 21-14, 21-14 से हराया।
सेमीफाइनल में तन्वी का मुकाबला जापान की पांचवीं वरीयता प्राप्त और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता नोजोमी ओकुहारा से होगा। हालांकि, यह उनके लिए एक कठिन चुनौती होगी, क्योंकि उनकी नजर बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 इवेंट में दूसरी बार फाइनल में पहुंचने पर होगी।
भारत के हरिहरन अमसकारुणन और एम.आर. अर्जुन क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से हारने के बाद ऑर्लियंस मास्टर्स 2026 से बाहर हो गए।