सिंहावलोकन 2025: न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिला टीम ने भी छोड़ी शानदार छाप (Image Source: IANS)
भारतीय हॉकी के लिए 'साल 2025' बेहद खास रहा है। इस वर्ष भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने एक बार फिर विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। आइए, साल 2025 में भारतीय हॉकी टीम की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानते हैं।
एशिया कप (पुरुष): भारत ने फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम करते हुए 8 साल बाद एशिया कप हॉकी में फिर से वर्चस्व हासिल किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया।
एशिया कप (महिला): देश की बेटियों ने एशिया कप हॉकी 2025 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। भारत को फाइनल में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हाथों 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले महिला टीम ने साल 2004 और 2017 में यह खिताब अपने नाम किया।